WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Army Agniveer Bharti 2026: 10वीं – 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

Army Agniveer Bharti 2026 – भारतीय सेना के द्वारा अग्निवीर 2026 की विज्ञप्ति जारी की गयी है जिसमे दंसवी एवं बाहरवीं उतीर्ण सभी योग्य कैंडिडेट आवेदन कर सकते है, अगर आप भारतीय सेना में नौकरी प्राप्त करना चाहते है तो यह आपके लिए एक शानदार मौक़ा साबित हो सकता है.

Agniveer 2026 Overview

Name of the AuthorityIndian Army
Post NameAgniveer
Qualification10th/12th
Form Start13/02/2026
Last Date01/04/2026
LocationAll Over India
Websitejoinindianarmy.nic.in

Agniveer Bharti Details 2026

भारतीय सेना के द्वारा विभिन्न पदों के लिए अग्निवीरो के आवेदन पत्र निकाले गए है, इसमें जनरल ड्यूटी (GD), स्टोर कीपर, टेक्निकल, असिस्टेंट, फार्मेसी एवं Religious टीचर जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है, अग्निवीर भर्ती 2026 में महिलाए एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है.

Agniveer 2026 Post Wise Criteria

अग्निवीर 2026 में विभिन्न पदों पर विज्ञप्ति जारी की गयी है एवं सभी पदों के लिए अलग अलग एजुकेशन क्वालिफिकेशन रखी गयी है, अगर आप इसमें आवेदन करना चाहते है तो अग्निवीर 2026 भर्ती की सभी पोस्ट और उन पोस्ट के लिए आवश्यक योग्यताएं निचे बताई है.

Post NameCriteria
Agniveer GDEdu: 10th, 45% agg & 33% each
Ht: 169 CM, Chest: 77+5 CM
Run: 1.6 KM / 5:45 min, Pull Ups: 10, 9ft Ditch & Zigzag Balance
Agniveer TechnicalEdu: 10+2 PCM/Eng 50% agg & 40% each OR 10+2 + 1yr ITI
Ht: 162 CM, Chest: 77+5 CM
Run: 1.6 KM / 5:45 min, Pull Ups: 10, 9ft Ditch & Zigzag Balance
Agniveer Store KeeperEdu: 10+2 Any 60% agg, 50% each, 50% Eng + Maths/Accounts
Ht: 162 CM, Chest: 77+5 CM
Run: 1.6 KM / 5:45 min, Pull Ups: 10, 9ft Ditch & Zigzag
Agniveer Tradesman (10th Pass)Edu: 10th, 33% each
Ht: 169 CM, Chest: 77+5 CM
Run: 1.6 KM / 5:45 min, Pull Ups: 10, 9ft Ditch & Zigzag
Agniveer Tradesman (8th Pass)Edu: 8th, 33% each
Ht: 169 CM, Chest: 77+5 CM
Run: 1.6 KM / 5:45 min, Pull Ups: 10, 9ft Ditch & Zigzag
Agniveer GD Women (MP)Edu: 10th, 45% agg & 33% each
Ht: 162 CM
Run: 1.6 KM / 7:30 min, Long Jump: 10ft, High Jump: 3ft, LMV License preferred
Sepoy PharmaEdu: 10+2 + D/B Pharma (50-55%) with reg
Ht: 169 CM, Chest: 77+5 CM
Run: 1.6 KM / 5:45 min, Pull Ups, 9ft Ditch & Zigzag
Soldier Technical (Nursing Asst)Edu: 10+2 PCB/PCBZ+Eng 50% agg & 40% each
Ht: 169 CM, Chest: 77+5 CM
Run: 1.6 KM / 5:45 min, Pull Ups, 9ft Ditch & Zigzag
JCO Religious Teacher (RT)Edu: As per religion
Ht: Gen 160 CM / Gorkha/Ladakh 157 CM, Chest: 77+5 CM
Run: 1.6 KM / 8 min

Agniveer Vacancy Update

अग्निवीर 2026 के आवेदन फॉर्म 13 फरवरी 2026 को शुरू हो चुके है एवं इसमें आप 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते है, इसके एडमिट कार्ड मई 2026 तक जारी होने की संभावना है एवं अग्निवीर की ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी.

Agniveer Eligibility Criteria

अग्निवीर 2026 भर्ती में कई अलग अलग पदों पर विज्ञप्ति जारी की गयी है, इसमें पदानुसार 8th, 10th, 12th, योग्यता रखी गयी है एवं कुछ टेक्निकल पदों के लिए ITI उतीर्ण कैंडिडेट आवेदन कर सकते है, इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आप इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते है.

Agniveer Bharti Age Limit

इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 17.5 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 21 वर्ष होनी अनिवार्य है, जिन अभ्यर्थियों का जन्म 1 जुलाई 2005 से लेकर 1 जुलाई 2009 के मध्य हुआ है वो इस भर्ती में आवेदन कर सकते है, ध्यान रखे की अलग अलग पदों के लिए अलग अलग उम्र सीमा रखी गयी है जिसकी जानकारी आप इसके ऑफिसियल नोटिफिकेशन में देख सकते है.

Agniveer Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग (जनरल, ओबीसी, EWS, एससी, एससी, PWD) के लिए 250/- रूपए का आवेदन शुल्क रखा गया है, आवेदन शुल्क को आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग आदि के माध्यम से जमा करवा सकते है.

Agniveer Document List

जब आप अग्निवीर के लिए आवेदन करेंगे तो उस वक्त आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आवेदन करते वक्त आपको निम्न प्रकार के दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

  • विधालय की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • हस्ताक्षर
  • ड्राइविंग लाइसेंस (अगर उपलब्ध हो)

Agniveer Application Process

अग्निवीर भर्ती में आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है,इसमें आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

  • सबसे पहले आपको भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy पर जाना है.
  • अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे है तो सबसे पहले आपको इसमें रजिस्ट्रेशन कर लेना है.
  • इसके बाद आपको Recruitment के सेक्शन में जाना है एवं इसमें आपको Agniveer सेलेक्ट करना है.
  • अब आपको आवेदन फॉर्म दिखाई देगा इसमें आपको मांगी गयी सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है.
  • इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर लेने है.
  • इसके बाद आपको आवेदन शुल्क जमा करने के लिए कहा जायेगा इसमें आपको आवेदन शुल्क जमा करना है.
  • इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है एवं अपने आवेदन पत्र की प्रिंट निकाल लेनी है.

Agniveer Selection Process

  • ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापन (PMT)
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल टेस्ट

Phase-I Online Exam

यह कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होती है, इसमें आपको वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे एवं इस परीक्षा में आपको 50 प्रश्न पूछे जायेंगे जो की 100 अंको के होंगे अर्थात प्रत्येक सवाल 2 अंक का होगा एवं इस परीक्षा के लिए आपको 60 मिनट का समय दिया जायेगा, इस परीक्षा में 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाएगी.

Phase-I PET & PMT

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती रैली में बुलाया जाता है जिसमे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापन (PMT) टेस्ट करवाए जाते है जो निम्न प्रकार से होंगे.

A. शारीरिक दक्षता परीक्षा

TestCriteria
1.6 KM RunGroup I: Up to 5 min 30 sec – 60 Marks
Group II: 5 min 31 sec to 5 min 45 sec – 48 Marks
Pull-Ups (Beam)10 Pull-ups – 40 Marks
(Less than 6 = Fail)
9 Feet DitchQualifying
Zig-Zag BalanceQualifying

B. शारीरिक मापन

MeasurementDetails
HeightGD: 169 cm
Technical / Clerk: 162 cm
Chest77 cm with minimum 5 cm expansion
WeightProportionate to height and age as per BMI standards.

Phase-III Document Verification

इसमें आपके 10वीं/12वीं के सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र और NCC या स्पोर्ट्स का सर्टिफिकेट आदि की गहनता से जांच की जाती है.

Phase-IV: मेडिकल टेस्ट

सभी टेस्ट में सफल होने के बाद आपको मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, इसमें आँखों की रोशनी (6/6), सुनने की क्षमता, नॉक-नी (Knock Knees), फ्लैट फुट, और अन्य शारीरिक विकारों की जाँच की जाती है, अगर किसी कैंडिडेट में कोई छोटी समस्या पाई जाती है तो अभ्यर्थी को ‘Temporary Unfit’ घोषित कर सैन्य अस्पताल (MH) में विशेषज्ञ को दिखाने के लिए 5-14 दिन का समय दिया जाता है.

Agniveer Salary & Benefit

एक अग्निवीर का शुरूआती मासिक वेतन 30,000/- रूपए होता है इसमें से 9000/- की कटौती करने के बाद एक अग्निवीर को 21,000/- रूपए का वेतन दिया जाता है एवं इनके वेतन में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी होती है, अग्निवीर को 4 वर्ष के लिए भारतीय सेना में नौकरी दी जाती है उसमे से 25% अग्निवीरो को भारतीय सेना में स्थाई नौकरी दी जाती है इसके अलावा बाकी सभी अग्निवीरो को ₹11.71 लाख सेवा निधि देकर घर भेज दिया जाता है.

इसके अलाव अग्निवीर को 48 लाख रूपए का जीवन बीमा भी दिया जाता है, अगर कोई अग्निवीर पद पर रहते हुए शहीद हो जाते है तो उनके आश्रितों को 48 लाख रूपए (टैक्स फ्री) दिए जाते है.

Q 1. क्या लड़कियां भी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, महिला अभ्यर्थी Agniveer (Women Military Police) पद के लिए आवेदन कर सकती हैं, महिलाओं के लिए शारीरिक मानक पुरुषों से भिन्न रखे गए हैं.

Q 2. अग्निवीर परीक्षा में ‘नेगेटिव मार्किंग’ कितनी होती है?

अग्निवीर परीक्षा में एक चौथाई की नेगेटिव मार्किंग रखी जाती है, अर्थात एक गलत उत्तर का 0.5 अंक काटा जाता है.

Q3. क्या 4 साल की सेवा के बाद सभी अग्निवीरों को निकाल दिया जाएगा?

नहीं, सेवा अवधि पूरी होने पर योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर 25% अग्निवीरों को भारतीय सेना में स्थायी कैडर के रूप में नियुक्त किया जाएगा.

Q 4. ‘सेवा निधि पैकेज’ पर क्या मुझे इनकम टैक्स देना होगा?

नहीं, सेवा निधि में 11.71 लाख रूपए की राशि पूरी तरह से कर मुक्त होती है, इसमें आपको किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं भरना होता.

Q 5. क्या NCC सर्टिफिकेट वालों को परीक्षा में छूट मिलती है?

हाँ, NCC ‘A’, ‘B’ और ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों को लिखित परीक्षा में बोनस अंक मिलते हैं जिससे उनके चयन की संभावना बढ़ जाती है.

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Raghuveer Charan

Hello, I’m Raghuveer Charan, a full-time blogger and content creator at Syllabus247.com, I have over 14+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation, working across multiple high-demand niches including Government Jobs, Exam Notifications, Detailed Syllabus Coverage, Career News, and Competitive Exam Preparation.

Leave a Comment