WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

IAS Salary Structure 2026 – आईएएस को ट्रेनिंग से लेकर कैबिनेट सचिव तक कितनी सैलरी मिलती है ?

IAS Salary Structure 2026 – अक्सर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट को उनकी पसंदीदा पोस्ट की सैलरी जानने की काफी ज्यादा इच्छुकता रहती है क्युकी यह उन्हें मोटीवेट करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होती है, अगर आप आईएएस की तैयारी कर रहे है या आईएएस बनने का सपना देख रहे है तो आज हम आपको इनके वेतन, भत्ते और प्रमोशन से जुडी कई बेहतरीन जानकारी बतायेंगे.

IAS Salary Structure 2026

विवरणराशि / सुविधा
पद (Entry Level)SDM
Pay LevelLevel 10
Basic Pay₹56,100
Dearness Allowance (≈50%)₹28,000
House Rent Allowance (HRA)सरकारी क्वार्टर
Transport Allowance (TA)₹3,600 – ₹7,200
TA पर DA₹1,800 – ₹3,600
अन्य भत्ते₹2,000 – ₹4,000
अनुमानित कुल मासिक वेतन₹82,000 – ₹1,00,000

IAS Officer Facilities Overview

एक आईएएस अधिकारी का वेतन 7वें वेतन आयोग के आधार पर निर्धारित होता है, हालांकि ताजा खबरों और Syllabus 247 के अनुसार पर 2026 – 2027 में 8वां वेतन लागू हो सकता है, अगर 8वां वेतन लागू होता है तो आईएएस के बेसिक वेतन और भत्तो में अच्छी बढ़ोतरी देखने के लिए मिलेगी.

सुविधाएंविवरण
सरकारी आवासक्वार्टर / बंगला
सरकारी गाड़ीड्राइवर + फ्यूल
मेडिकलCGHS / State Medical
मोबाइल / इंटरनेटसरकारी खर्च पर
सुरक्षाआवश्यकता अनुसार
घरेलू स्टाफचपरासी

Note – ये सुविधाए आईएएस अधिकारी को शुरूआती लेवल पर दी जाती है, इसके बाद जैसे जैसे आईएएस अधिकारी की पदोन्नती होती है वैसे वैसे इनके वेतन और सुविधाओं में भी वृद्धि होती है.

IAS Salary Post Wise

एक आईएएस अधिकारी को शुरुआत में एसडीएम का पद दिया जाता है इसके बाद समय समय पर आईएएस अधिकारी के कार्य के अनुसार उनका प्रमोशन किया जाता है एवं प्रत्येक प्रमोशन के बाद आईएएस अधिकारी के वेतन में भी बढ़ोतरी होती है, हम आपको आईएएस के शुरूआती पद से लेकर प्रमोशन तक कब कितना वेतन मिलेगा इसकी जानकारी निचे बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

पद पे लेवलमूल वेतन
एसडीएम / सहायक सचिवLevel 10₹56,100
एडीएम / अवर सचिवLevel 11₹67,700
जिला मजिस्ट्रेट (DM)Level 12₹78,800
निदेशक / वरिष्ठ DMLevel 13₹1,18,500
मंडल आयुक्त / संयुक्त सचिवLevel 14₹1,44,200
प्रधान सचिव / अपर सचिवLevel 15₹2,05,400
अपर मुख्य सचिवLevel 16₹2,25,000
मुख्य सचिव (राज्य)Level 17₹2,25,000
कैबिनेट सचिव (भारत)Level 18₹2,50,000

IAS Promotion

अक्सर कई कैंडिडेट के मन में इस बात को लेकर जिज्ञासा रहती है की एक आईएएस अधिकारी का प्रमोशन कितने वर्षो में होता है तो हम आपको आईएएस अधिकारी के प्रमोशन की अनुमानित अवधि बता रहे है जिसके आधार पर एक आईएएस अधिकारी का प्रमोशन किया जाता है जो निम्न प्रकार से है.

पदपे लेवलअवधि
एसडीएम / सहायक सचिवLevel 101 – 4 वर्ष
एडीएम / अवर सचिवLevel 115 – 8 वर्ष
जिला मजिस्ट्रेट (DM)Level 129 – 12 वर्ष
निदेशक / वरिष्ठ DMLevel 1313 – 16 वर्ष
मंडल आयुक्त / संयुक्त सचिवLevel 1416 – 24 वर्ष
प्रधान सचिव / अपर सचिवLevel 1525 – 30 वर्ष
अपर मुख्य सचिवLevel 1630 – 33 वर्ष
मुख्य सचिव (राज्य)Level 1734 – 36 वर्ष
कैबिनेट सचिव (भारत)Level 1837+ वर्ष
  • प्रमोशन के लिए आईएएस अधिकारी को Minimum Service Years पुरे करने होते है, इसके बाद उसके प्रमोशन पर विचार किया जाता है.
  • प्रत्येक अधिकारी की Annual Performance Report के आधार पर उसका प्रमोशन किया जाता है.
  • उच्च पद रिक्त होने पर ही आईएएस अधिकारी को प्रमोशन दिया जाता है.
  • इसके अलावा आईएएस अधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत प्राप्त नहीं होती तो उसके प्रमोशन की संभवना बढ़ जाती है.

IAS Career Growth

एक आईएएस अधिकारी का करियर ग्रोथ बहुत ही स्पष्ट और व्यवस्थित होता है, एक आईएएस अधिकारी के कार्यभार को 3 अलग अलग केटेगरी में बांटा गया है जो निम्न प्रकार से है.

क्षेत्रीय स्तर

  • सहायक कलेक्टर
  • अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट
  • जिला परिषद अध्यक्ष
  • जिला मजिस्ट्रेट
  • मंडल आयुक्त

राज्य स्तर

  • संयुक्त सचिव (राज्य)
  • सचिव
  • प्रधान सचिव
  • अपर मुख्य सचिव
  • मुख्य सचिव

केंद्र स्तर

  • सहायक सचिव
  • अवर सचिव
  • उप सचिव
  • निदेशक
  • संयुक्त सचिव
  • अपर सचिव
  • सचिव
  • कैबिनेट सचिव

आईएएस को मिलने वाली अन्य सुविधाएँ

एक आईएएस अधिकारी को पद पर रहते हुए एवं रिटायर होने के बाद कई तरह की सुविधाएँ और लाभ दिए जाते है जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए, लाभ निम्न प्रकार से है.

  • आईएएस अधिकारी को राज्य की पॉश कॉलोनी में विशाल सरकारी बंगले दिए जाते है जो कई एकड़ में फैले हो सकते है.
  • बंगले के रखरखाव, मरम्मत और पेंटिंग आदि से जुडा पूरा खर्च सरकार के द्वारा उठाया जाता है.
  • आईएएस अधिकारी को घरेलु स्टाफ (रसोइया, माली, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी) दिए जाते है.
  • आईएएस को पदानुसार लग्जरी वाहन एवं सरकारी ड्राईवर और प्रतिमाह निश्चित मुफ्त ईंधन दिया जाता है.
  • आईएएस अधिकारी और उसके परिवार वालो को सरकार की तरफ से अंगरक्षक दिए जाते है.
  • आवास सुरक्षा के लिए आवास स्थल पर पुलिस कांस्टेबल या गार्ड नियुक्त किये जाते है .
  • आईएएस अधिकारी एवं आश्रितों को सरकारी एवं प्राइवेट अस्पातल में मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है.
  • आईएएस अधिकारी सेवा के दौरान 2 वर्ष की छुट्टी लेकर विदेश में पढ़ाई कर सकते है इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है.
  • आईएएस अधिकारी को परिवार के साथ विदेश घुमने के लिए हवाई यात्रा के टिकट और अन्य लाभ दिए जाते है.
  • आईएएस का निश्चित सीमा तक बिजली का बिल और ब्रॉडबैंड/टेलीफोन का खर्च सरकार वहन करती है
  • आईएएस अधिकारी पूरे भारत में कहीं भी यात्रा के दौरान अधिकारी सर्किट हाउस या राजकीय अतिथि गृह में बहुत कम शुल्क पर रुक सकते हैं.
  • आईएएस अधिकारी को रिटायरमेंट के बादCAG, मुख्य चुनाव आयुक्त, राज्यपाल या विभिन्न आयोगों का अध्यक्ष बनाया जा सकता है.
  • आईएएस अधिकारी को रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ भी दिया जाता है, यह पेंशन इन्हें प्रतिमाह दी जाती है.

IAS VS IPS Salary

आईएएस और आईपीएस दोनों ही UPSC की टॉप रैंक है, आईएएस एक प्रशासनिक अधिकारी होता है जबकि आईपीएस एक पुलिस अधिकारी होता है, इनके वेतन और मिलने वाली सुविधाएं काफी हद तक एक समान होती है, हालांकि आईएएस प्रथम रैंक होती है एवं आईपीएस द्वितीय रैंक होती है इसलिए आईएएस को मिलने वाले लाभ आईपीएस की तुलना में थोड़े बेहतर होते है.

  • आईएएस और आईपीएस दोनों अधिकारियो को शुरुआत में ₹56,100/- रूपए का मूल वेतन दिया जाता है.
  • वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की अधिकतम सैलरी 2,50,000/- रूपए तक पहुँच सकती है.
  • जबकि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की अधिकतम सैलरी 2,25,000/- रूपए तक होती है.

आईएएस के वेतन से सम्बंधित बताये गए आंकड़े अनुमानित आंकड़े है, इनका वेतन राज्य और क्षेत्र के अनुसार थोडा अधिक या थोडा कम भी हो सकता है, हालांकि एक आईएएस अधिकारी का वेतन सामान्यत लेख में बताये गये आंकड़ो के अनुसार ही होता है.

Q1. क्या IAS अधिकारी को मिलने वाला वेतन टैक्स-फ्री होता है?

नही, आईएएस का वेतन टैक्स फ्री नहीं होता, इन्हें वेतन पर नियमानुसार टैक्स देना होता है, हालंकि इन्हें मिलने वाले कई भत्ते टैक्स फ्री हो सकते है.

Q2. 8वें वेतन आयोग के बाद IAS की शुरुआती सैलरी कितनी हो सकती है?

8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद IAS अधिकारी का शुरूआती बेसिक पे ₹56,100 रूपए से बढ़कर अनुमानित ₹75,000 – ₹80,000 रूपए तक हो सकता है.

Q3. क्या LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान आईएएस को सैलरी मिलती है?

हां, जब आईएएस अधिकारी LBSNAA में ट्रेनिंग पर होता है तो उस वक्त उसे वेतन दिया जाता है जिसे Stipend कहा जाता है, इस वेतन में से मेस और हॉस्टल के खर्चों की कटौती की जाती है इसके बाद जो पैसा बचता है वो आईएएस अधिकारी को दिया जाता है.

Q4. क्या आईएएस अधिकारी को घर के बिजली और पानी का बिल खुद भरना पड़ता है?

एक निश्चित सीमा तक बिजली और पानी का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है, यदि खपत निश्चित सीमा से अधिक होती है तो उसका भुगतान आईएएस अधिकारी को स्वयं करना होता है.

Q5. क्या रिटायरमेंट के बाद आईएएस अधिकारी किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर सकते हैं?

हाँ, लेकिन इससे पहले आईएएस अधिकारी को सरकार से अनुमति लेनी अनिवार्य है एवं आईएएस अधिकारी को कूलिंग-ऑफ पीरियड का पालन करना जरूरी है.

Q6. आईपीएस के मुकाबले आईएएस का वेतन ज्यादा क्यों होता है?

क्युकी आईएएस के पद को प्रशासनिक रूप से सर्वोच्च माना जाता है एवं इनकी जिम्मेदारी का दायरा आईपीएस की तुलना में काफी अधिक होता है इसलिए आईएएस अधिकारी को आईपीएस की तुलना में अधिक वेतन दिया जाता है.

Q7. क्या आईएएस को स्टडी लीव के दौरान पूरी सैलरी मिलती है?

हां, अगर आईएएस सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करता है और उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाता है तो उसे अवकाश के दौरान अपना मूल वेतन और भत्ते मिलते रहते हैं.

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Raghuveer Charan

Hello, I’m Raghuveer Charan, a full-time blogger and content creator at Syllabus247.com, I have over 14+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation, working across multiple high-demand niches including Government Jobs, Exam Notifications, Detailed Syllabus Coverage, Career News, and Competitive Exam Preparation.

Leave a Comment