WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Rajasthan PTET 2026: 2 वर्षीय बीएड के लिए आवेदन शुरू, यहाँ से करें डायरेक्ट अप्लाई

RAJASTHAN PTET (Pre Teacher Education Test) 2026 – ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही बड़ी खबर है, अगर आपका सपना अध्यापक बनने का है और आप बीएड करना चाहते है तो इसके आवेदन फॉर्म 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके है, इस एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से आपको 2 वर्षीय बीएड कोर्स के लिए कॉलेज का आवंटन किया जाता है

Rajasthan PTET 2026 Overview

Name of the AuthorityVMOU KOTA
Course NameB.Ed.
QualificationGraduate Pass
Form Start Date20.02.2026
Last Date20.03.2026
Exam Date14.06.2026
Selection ProcessMerit Base
Application ModeOnline
Official Websitevmou.ac.in
Homepagesyllabus247.com

PTET 2026 APPLICATION DETAILS

PTET एक पूर्व शिक्षक शिक्षा परीक्षा है जिसके माध्यम से चयनित विधार्थियों को बीएड के लिए कॉलेज का आवंटन किया जाता है, इसके बाद आपको 2 वर्षीय बीएड का कोर्स पूरा करना होगा, जब आप बीएड का कोर्स पूरा कर लेंगे तो इसके बाद जब भी 1st ग्रेड या 2nd ग्रेड टीचर की विज्ञाप्ति जारी होगी तो आप उसमे आवेदन कर पायेंगे, यह परीक्षा उन कैंडिडेट के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो भविष्य में टीचर बनने का सपना देख रहे है.

PTET 2026 EDUCATION QUALIFICATION

इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविधालय से स्नातक उतीर्ण होना आवश्यक है, इसके अलावा जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए स्नातक में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए वही एससी, एसटी वर्ग के लिए स्नातक में 45% अंक होने चाहिए.

PTET 2026 AGE LIMIT

इसमें आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष रखी गयी है, अगर आपकी उम्र 21 वर्ष या इससे अधिक है तो आप इसमें आवेदन कर सकते है एवं आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जायेगी.

PTET 2026 APPLICATION FEE

PTET में आवेदन करने के लिए सभी पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए 500/- रूपए की फीस रखी गयी है, यह फीस आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से जमा करवा सकते है.

PTET 2026 IMPORTANT DOCUMENT

जब आप इसमें आवेदन करेंगे तो उस वक्त आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होगे, इसके लिए आपके पास निम्न प्रकार के दस्तावेज होने अनिवार्य है.

  • पासपोर्ट साइज़ फोटो नवीनतम
  • सिग्नचर
  • एजुकेशनल सर्टिफिकेट
  • आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि )

PTET 2026 APPLICATION PROCESS

PTET में आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसमें आवेदन करने के लिए आप निचे बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है.

  • सबसे पहले  Ptetvmoukota2026.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
  • अब आपको नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से इसमें रजिस्टर करना है.
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म में अपने कोर्स का चुनाव करना है.
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने है.
  • अब आवेदन शुल्क जमा करवाना है एवं फॉर्म सबमिट करना है.
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म की प्रिंट निकाल लेनी है.

PTET Exam Pattern

विषय प्रश्नों की संख्याकुल अंक
मानसिक योग्यता50150
शिक्षण अभिरुचि50150
सामान्य जागरूकता50150
भाषा (Hindi/English)50150
कुल 200600

इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकारात्मक मार्किंग नहीं होगी, अर्थात गलत जवाब देने पर आपके अंक नहीं काटे जायेंगे एवं इस परीक्षा में आपको 3 घंटे का समय दिया जायेगा.

PTET के बाद क्या होगा

अगर आप पहली बार PTET में आवेदन कर रहे है तो आपको यह जानना आवश्यक है की आखिर इसमें आवेदन करने के बाद एवं परीक्षा में सफल होने के बाद क्या करना होगा तो इसकी जानकारी निम्न प्रकार से है.

  • सबसे पहले आपको PTET में आवेदन करना है एवं इसकी परीक्षा में शामिल होना है.
  • इसके बाद इसका रिजल्ट जारी होगा उसमे आप उतीर्ण हुए है या नही यह चेक करना है.
  • अगर आप परीक्षा में सफल हो जाते है तो इसके बाद आपको काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • अब आपको मेरिट और आपके द्वारा भरी गई कॉलेज चॉइस के आधार पर कॉलेज आवंटित किया जाता है।
  • अब आपको जो कॉलेज मिलती है वहां पर अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर जाना है.
  • इसके बाद आपको बीएड कोर्स के लिए निर्धारित फीस जमा करवानी है एवं बीएड का कोर्स पूरा करना है.
  • जब आप कोर्स पूरा कर लेते है तो इसके बाद आपको इसका सर्टिफिकेट दिया जायेगा.
  • इसके बाद आपको RPSC 2nd Grade भर्ती में आवेदन करना है एवं इसकी परीक्षा देनी है.
  • अगर आप इसमें सफल हो जाते है तो इसके बाद आप सरकारी टीचर बन जायेंगे.

PTET 2026 IMPORTANT LINK

Q1. क्या ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के छात्र PTET 2026 का फॉर्म भर सकते हैं?

हाँ, जो अभ्यर्थी वर्तमान में स्नातक (Graduation) के अंतिम वर्ष में हैं, वे PTET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, काउंसलिंग के समय तक उनके पास स्नातक की मार्कशीट होनी अनिवार्य है.

Q2. राजस्थान PTET 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

PTET में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणियों (General, OBC, SC, ST, EWS) महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500/- रुपये निर्धारित किया गया है.

Q3. PTET 2026 की परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) होगी?

नहीं, PTET 2026 की प्रवेश परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है, आप इस परीक्षा में पूछे गए सभी 200 सवाल हल कर सकते है अगर आपका उत्तर गलत भी हुआ तो भी आपके अंक नही काटे जायेगे.

Q4. क्या 2 वर्षीय बीएड करने के बाद मैं सीधा 1st Grade टीचर बन सकता हूँ?

नही, 2 वर्षीय बीएड करने के बाद आप 2nd Grade Teacher बन सकते है, अगर आप 1st Grade Teacher बनना चाहते है तो इसके लिए आपको पोस्ट-ग्रेजुएशन (MA/M.Sc/M.Com) की डिग्री प्राप्त करनी होगी.

Q5.क्या दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी PTET 2026 का फॉर्म भर सकते है?

हां, राजस्थान के अलावा दुसरे राज्य के अभ्यर्थी भी इसमें आवेदन कर सकते है, लेकिन दुसरे राज्य के कैंडिडेट को जनरल केटेगरी से आवेदन करना होगा एवं उन्हें इसमें किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं दिया जायेगा.

Q6. आवेदन फॉर्म में गलती होने पर क्या उसे सुधारा जा सकता है?

जी हाँ, आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद यूनिवर्सिटी के द्वारा 2 – 3 दिन के लिए ‘Correction Window’ खोला जाता है जिसमे आप अपने फॉर्म की त्रुटी को सुधार सकते है.

Q7. PTET 2026 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार PTET की परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, ऐसे में परीक्षा तिथि से 7 दिन पूर्व इसका एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा,

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Raghuveer Charan

Hello, I’m Raghuveer Charan, a full-time blogger and content creator at Syllabus247.com, I have over 14+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation, working across multiple high-demand niches including Government Jobs, Exam Notifications, Detailed Syllabus Coverage, Career News, and Competitive Exam Preparation.

Leave a Comment