WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

RBI Assistant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के 650 पदों पर निकली भर्ती, स्नातक पास करें आवेदन

RBI Assistant Recruitment 2026 – अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते है तो आपके लिए एक बहुत ही बड़ी खबर है, क्युकी हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा 650 रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी की गयी है, अगर आप स्नातक उतीर्ण है तो आप रिजर्व बैंक में असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर सकते है.

RBI Assistant 2026 Overview

Name of the AuthorityReserve Bank of India
Post NameAssistant
Total Post650 Post
Form Start16/02/2026
Last Date08/03/2026
Pre Exam Date11/04/2026
Main Exam Date07/06/2026
LocationAll Over India
Websitewww.rbi.org.in
Homepagesyllabus247.com

RBI Assistant Vacancy Details

भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा असिस्टेंट पद के लिए 650 रिक्त पदों पर विज्ञाप्ति जारी की गयी है, इसमें आप 16 फरवरी 2026 से लेकर 8 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते है, इसकी प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को एवं मुख्य परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित करवाई जाने की संभावना है.

RBI Assistant Eligibility Criteria

रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए आपका किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविधालय से न्यूनतम स्नातक उतीर्ण होना आवश्यक है एवं आपके स्नातक में न्यूनतम 50% अंक होने जरूरी है, इसके अलावा आपको कंप्यूटर पर कार्य करने का बेसिक नोर्लेज होना जरूरी है.

RBI Assistant Age Limit

इस पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 20 वर्ष एवं अधिकतम उम्र सीमा 28 वर्ष तक होनी आवश्यक है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में नियमानुसार छुट प्रदान की जायेगी एवं आयु की गणना 01/02/2026 के आधार पर की जाएगी.

RBI Assistant Application Fee

रिजर्व बैंक में असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए 450/- रूपए एवं एससी, एसटी और PwBD के लिए 50/- रूपए का आवेदन शुल्क रखा गया है, ध्यान रखे की आवेदन शुल्क के साथ 18% GST अलग से लगेगा.

RBI Assistant Application Process

भारतीय रिजर्व बैंक में आपको ऑनलाइन तरीके से आवेदन करना होगा, इसमें आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

  • सबसे पहले आपको RBI की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपको Recruitment वाले सेक्शन में जाना है.
  • अब आपको Assistant Post के आवेदन फॉर्म दिखाई देंगे, इसमें आपको Apply के ऊपर क्लिक करना है.
  • अब आपको इसमें मांगी गयी सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है एवं अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने है.
  • इसके बाद आपको केटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करवानी है एवं फॉर्म को सबमिट करना है.
  • जब आप फॉर्म को सबमिट कर लेते है तो इसके बाद आपको अपने आवेदन की प्रिंट निकाल लेनी है.

RBI Assistant Selection Process

RBI Assistant की चयन प्रक्रिया कई अलग अलग चरणों में रखी गयी है, जब आप इसमें आवेदन करेंगे तो इसके बाद आपको निम्न चरणों से होकर गुजरना होगा.

  • Prelims Exam
  • Mains Exam
  • Language Proficiency Test (LPT)
  • Document Verification
  • Medical Examination

RBI Assistant Prelims Exam Pattern

SubjectQuestionsMarks
English Language3030
Numerical Ability3535
Reasoning Ability3535
Total100100

नोट – प्रारंभिक परीक्षा में 1/4th (0.25 अंक) की नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाएगी अर्थात अगर आप 4 सवालों के गलत उत्तर देते है तो इसका 1 अंक काटा जायेगा एवं इस परीक्षा के लिए आपको 60 मिनट का समय दिया जायेगा.

RBI Assistant Main Exam Pattern

SubjectNo. of QuestionsMaximum Marks
English Language4040
Quantitative Aptitude4040
Reasoning Ability4040
Computer Knowledge4040
General Awareness4040
Total200200

नोट – मुख्य परीक्षा में 1/4th (0.25 अंक) की नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाएगी अर्थात अगर आप 4 सवालों के गलत उत्तर देते है तो इसका 1 अंक काटा जायेगा एवं इस परीक्षा के लिए आपको 135 मिनट का समय दिया जायेगा. प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में आपको ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जायेंगे.

Language Proficiency Test (LPT)

मुख्य परीक्षा के बाद Language Proficiency Test (LPT) आयोजित करवाया जायेगा, आप जिस स्टेट से आवेदन कर रहे है वहां की लोकल भाषा में यह टेस्ट लिया जाता है एवं यह केवल क्वालीफाई टेस्ट होता है.

उदाहरण – अगर आप महाराष्ट्र से आवेदन कर रहे है तो यह टेस्ट मराठी में लिया जायेगा एवं अगर आप गुजरात से आवेदन कर रह है तो यह टेस्ट गुजरती भाषा में लिया जाएगा.

RBI Assistant Salary

चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में ₹29,000 प्रतिमाह का वेतन दिया जायेगा एवं हर वर्ष ₹1,700 की दर से 3 इन्क्रीमेंट मिलेंगे, जिससे वेतन ₹34,100 हो जाएगा. इसके बाद ₹2,040 की दर से 4 इन्क्रीमेंट, फिर ₹2,720 की दर से 6 इन्क्रीमेंट, ₹2,950 की दर से 2 इन्क्रीमेंट, ₹3,370 की दर से 3 इन्क्रीमेंट और अंत में ₹4,050 का 1 इन्क्रीमेंट मिलेगा, इस तरह से मासिक वेतन ₹78,640 रूपए तक बढ़ सकता है.

ComponentDetails
Basic Pay₹29,000
Gross EmolumentsApprox. ₹58,514
HRA15% of Basic Pay
Pay Scale ₹29,000 – ₹78,640
1. RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 मार्च 2026 निर्धारित की गई है.

2. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है?

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए एवं उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए.

3. क्या RBI असिस्टेंट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains) दोनों परीक्षाओं में 1/4th (0.25 अंक) की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है.

4. RBI असिस्टेंट 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए, आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

5. RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी?

RBI असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित करवाने की संभवना है.

6. RBI असिस्टेंट का प्रारंभिक वेतन कितना होता है?

RBI असिस्टेंट का शुरुआती मूल वेतन ₹29,000 होता है, जबकि अन्य भत्तों को मिलाकर कुल वेतन लगभग ₹58,514 प्रतिमाह तक बनता है.

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Raghuveer Charan

Hello, I’m Raghuveer Charan, a full-time blogger and content creator at Syllabus247.com, I have over 14+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation, working across multiple high-demand niches including Government Jobs, Exam Notifications, Detailed Syllabus Coverage, Career News, and Competitive Exam Preparation.

Leave a Comment