WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में निकली 22,195 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

RRB Group D Recruitment 2026 -रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा रेलवे में डी ग्रुप पद के लिए  22,195 पदो पर विज्ञप्ति जारी की गयी है, इसमें कई अलग अलग पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी, अगर आप 10th उतीर्ण है एवं रेलवे में नौकरी प्राप्त करना चाहते है तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकता है.

Railway Group D Overview

Name of the AuthorityRailway Recruitment Board
Post NameGroup D
Qualification10th / ITI
Form Start31/1/2026
Last Date02/03/2026
LocationAll Over India
Websiterrbapply.gov.in
Homepagesyllabus247.com

Railway Group D Vacancy Details

रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी में  22,195 रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी की गयी है जिसमे 10th उतीर्ण योग्य कैंडिडेट आवेदन कर सकते है, इसमें आवेदन करने की तिथि 1 जनवरी 2026 से लेकर 2 मार्च 2026 तक रखी गयी है एवं ऑनलाइन फॉर्म करेक्शन की तारीख 5 मार्च 2026 से लेकर 14 मार्च 2026 तक रखी जाएगी.

RRB Group D Eligibility Criteria

रेलवे ग्रुप डी में टेक्निकल और नॉन टेक्निकल दोनों पदों पर विज्ञाप्ति जारी की गयी है, अगर आप नॉन टेक्निकल पोस्ट पर आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपका 10th उतीर्ण होना अनिवार्य है, वही अगर आप टेक्निकल पोस्ट पर आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपका ITI उतीर्ण होना जरूरी है.

Railway Group D Age Limit

इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र सीमा 33 वर्ष तक होनी आवश्यक है, आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी एवं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में नियमनुसार छुट प्रदान की जाएगी.

RRB Group D Application Fee

रेलवे ग्रुप डी में आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500/- रूपए एवं एससी, एसटी. महिलायें और ट्रांसजेंडर के लिए आवेदन शुल्क 250/- रूपए रखा गया है, आवेदन शुल्क को आप नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग आदि के माध्यम से जमा करवा सकते है.

जब आप इसमें आवेदन करने के बाद CBT परीक्षा में शामिल होंगे तो उस वक्त जनरल और ओबीसी वर्ग को 400/- रूपए का रिफंड दिया जाएगा वही एससी, एसटी. महिला और ट्रांसजेंडर को पूरा आवेदन शुल्क रिफंड किया जायेगा.

RRB Group D Document List

रेलवे ग्रुप डी में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दसतावेज होने अनिवार्य है, जो की निम्न प्रकार से है.

  • 10th की मार्कशीट
  • ITI की डिग्री (यदि उपलब्ध हो)
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • सिग्नेचर

Railway Group D Application Process

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, इसमें आवेदन करने के लिए आप निचे बताई गयी प्रोसेस को फॉलो कर सकते है.

  • सबसे पहले आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है.
  • अब आपको Recruitment वाले सेक्शन में जाना है एवं ग्रुप डी को सेलेक्ट करना है.
  • अब आपको फॉर्म में मांगी गयी जानकारी सही सही दर्ज करनी है.
  • इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने है.
  • अंत में आपको आवेदन फीस जमा करनी है एवं फॉर्म सबमिट करना है.

RRB Group D Selection Process

रेलवे ग्रुप डी में कैंडिडेट का चयन कई अलग अलग चरणों में किया जायेगा जो की निम्न प्रकार से है.

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • फिजिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट सत्यापन
  • मेडिकल टेस्ट

Group D Exam Pattern

SectionNo. of QuestionsMarks
General Intelligence & Reasoning3030
General Science (10th Level)2525
Mathematics2525
General Awareness & Current Affairs2020
Total100100

यह परीक्षा 90 मिनट की होगी एवं यह CBT (Computer Based Test) होगा, इसमें एक तिहाई की नेगेटिव मार्किंग भी रखी गयी है, अगर आप कोई सवाल गलत करते है तो उसका 0.33 अंक काटा जायेगा.

Physical Efficiency Test (PET)

पुरुष उम्मीदवार – पुरुष उम्मीदवारों को 2 मिनट में 35 किलो वजन उठकर 100 मीटर चलना होगा एवं 4 मिनट 15 सैकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी.

महिला उम्मीदवार – महिला उम्मीदवारों को 2 मिनट में 20 किलो वजन उठकर 100 मीटर चलना होगा एवं 5 मिनट 40 सैकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी.

नोट – PET में आपको जो बोरा उठाने के लिए दिया जाता है वो तय सीमा पर पहुँचाने से पहले नीछे नही गिरना चाहिए अन्यथा आपको disqualification किया जा सकता है एवं दौड़ के लिए आपको केवल 1 ही चांस दिया जाएगा.

RRB Group D Salary

रेलवे ग्रुप डी की पोस्ट पर आपको पे लेवल 1 के अनुसार वेतन दिया जायेगा जिसका विवरण निम्न प्रकार से है.

ComponentAmount
Basic Pay₹18,000
Grade Pay₹1,800
Dearness Allowance30% of Basic Pay
House Rent Allowance8% – 24%
Transport AllowanceAs per City
Gross Salary₹22,000 – ₹25,000
In-Hand Salary₹20,000 – ₹23,000 (After deductions)
Q1. रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 रखी गई है.

Q2. क्या ग्रुप डी के लिए आईटीआई (ITI) अनिवार्य है?

अगर आप टेक्निकल पोस्ट जैसे (ट्रैक मेंटेनर, सिविल, मैकेनिकल आदि) पद के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपका 10वीं + ITi होना अनिवार्य है, जबकि नॉन टेक्निकल पद के लिए केवल 10th उतीर्ण कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते है.

Q3. रेलवे ग्रुप डी में आयु सीमा क्या रखी गई है?

सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष रखी गयी है. हालांकि ओबीसी को उम्र में 3 साल की एवं एससी एसटी को उम्र में 5 साल की छुट दी जाएगी.

Q4. क्या ग्रुप डी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, इसमें 1/3 (0.33) की नेगेटिव मार्किंग रखी जाती है. अर्थात अगर कोई कैंडिडेट 3 सवालों के गलत उत्तर देता है तो उसका 1 अंक काटा जायेगा.

Q5. रेलवे ग्रुप डी की आवेदन फीस रिफंड कब और कैसे होती है?

जो अभ्यर्थी पहले चरण की CBT परीक्षा में शामिल होंगे उन्हें फीस रिफंड की जायेगी, जनरल और ओबीसी वर्ग को 400 रूपए एवं बाकी वर्गों को 250 रूपए (बैंक चार्ज काटकर) जो पैसा बचेगा वो उनके बैंक खाते में रिफंड हो जायेगा.

Q6. क्या ग्रुप डी में आवेदन के लिए आधार कार्ड जरूरी है?

जी हाँ, ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने के लिए एवं बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है.

Q7. क्या मैं एक साथ दो जोन (RRB Zones) से आवेदन कर सकता हूँ?

नही, एक कैंडिडेट एक बार में एक ही जोन का चुनाव कर सकता है, अगर आप 2 या 2 से अधिक जोन का चुनाव करते है तो आपका आवेदन फॉर्म निरस्त हो सकता है.

Q8. रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कितने समय की होती है?

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 90 मिनट की होती है एवं इस परीक्षा में आपको बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न पूछे जाते है.

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Raghuveer Charan

Hello, I’m Raghuveer Charan, a full-time blogger and content creator at Syllabus247.com, I have over 14+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation, working across multiple high-demand niches including Government Jobs, Exam Notifications, Detailed Syllabus Coverage, Career News, and Competitive Exam Preparation.

Leave a Comment